spot_img
spot_img
spot_img

माइंस के अंदर से आ रही थी दुर्गंध, पास जाकर देखा तो चौंक गए लोग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के एक कोल माइंस के 15 फीट अंदर से मिला एक युवक का शव। तीन दिन से लापता था युवक। शव के सड़ जाने की वजह से बदबू भी आ रही थी। मरने वाले का नाम आदर्श सिंह है। माडमा आमडंगाल गांव के मुंडा धोड़ा में रहता था। मृतक के भाई ने आशंका जाहिर की है कि उसके भाई की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये घटना निरसा थाना क्षेत्र के मुंडा धोड़ा कोल माइंस की है।

इसे भी पढ़ें : Simdega में #HockeyChampionship पर कोरोना का ग्रहण, 11 #Players कोरोना पॉजिटिव

परिजनों के अनुसार, आदर्श कंचनडीह के री-फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी नमिता देवी, दो बेटियों व 6 साल के बेटे के साथ एक महीने पूर्व अपने मायके गई हुई थी। रविवार की शाम आदर्श शराब पीने के लिए घर से अपने दोस्त के साथ निकला था। उसके बाद से वह लापता था। परिजनों ने आदर्श की गुमशुदगी की शिकायत निरसा थाना में करवाई।

बुधवार की सुबह माइंस के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। जब लोग खदान के मुहाने के पास पहुंचे तो आदर्श की चप्पल और माला दिखी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस आसपास के लोगों के सहयोग से खदान के 15 फीट अंदर से शव को बरामद किया।

मृतक के भाई नें बताया कि, आदर्श का मुंडा धोड़ा निवासी एक महिला के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण कुछ दिन पहले वहीं के रहने वाले माइकल मुंडा के साथ उसकी मारपीट हुई थी। परिजनों को शक है कि, अवैध संबंध के कारण आदर्श को शराब पिलाकर माइंस के अंदर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।

इधर, निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : कल से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन शुरू, इन कागजों की पड़ेगी जरूरत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...