Ranchi : 01 अप्रैल यानि कि कल से देश भर में कोरोना के वैक्सिनेशन का दायरा बढ़ाया जाएगा। भारत सरकार ने वैक्सिनेशन को लेकर ये बड़ा फैसला लिया। ये वैक्सीन अब 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को दिया लगाया जाएगा।
कोरोना वैक्सीन आसानी से हर किसी को उपलब्ध हो, इसको लेकर रांची बड़ा तालाब के पास स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। दो हजार स्क्वायर फीट के हॉल में विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। टीका लगवाने के लिए अपने साथ आईडी का जेरॉक्स ले जाना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें : कल से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन शुरू, इन कागजों की पड़ेगी जरूरत
इसे भी पढ़ें : Simdega में #HockeyChampionship पर कोरोना का ग्रहण, 11 #Players कोरोना पॉजिटिव










