Ranchi : राजधानी के मुरी-रामगढ़ रेल लाइन के पास एक महिला का शव मिला। घटना की जानकारी होते ही ट्रैक के पास लोगों का जमावड़ा लग गया। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले है और उसका एक हाथ भी कटा हुआ था। मृतका का नाम पार्वती देवी है। ये आशंका जताई जा रही है कि पार्वती की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी।
इसे भी पढ़ें : मोजाम्बिक्यू में ISIS ने 50 लोगों को मौत के घाट उतारा, पाल्मा शहर पर किया कब्जा
55 वर्षीय पार्वती बिसरिया गांव में रहती थी। जानकारी के अनुसार, पार्वती मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक की ओर गई थी। लेकिन सुबह ट्रैक के पास उसका शव मिलने की खबर मिली। माना जा रहा है कि ट्रैक पार करने के दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आई होगी। शव मिलने की सूचना पर लोगों की काफी भीड़ मौके पर जुट गई थी।
इसे भी पढ़ें : जेवर कारोबारी के स्टाफ की नादानी की वजह से लूटा गया था 25 लाख का सोना, पढ़िए, लूट की पूरी कहानी
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में डीआरडीए निदेशक ने जानी ग्रामीणों की समस्याएं















