Kohramlive : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति Pervez Musharraf की हालत गंभीर होने की सूचना आ रही है। उन्हें यूएई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान ने पूर्व राष्ट्रपति के परिवार को पेशकश की है कि अगर वह चाहें तो जनरल मुशर्रफ की वापसी की व्यवस्था की जा सकती है। खबर में कहा गया है कि सेना ने जनरल मुशर्रफ के परिवार से संपर्क किया और उनके इलाज तथा उनकी स्वदेश वापसी के लिए मदद की पेशकश की। खबर के अनुसार उन्हें एयर एम्बुलेंस से वापस लाया जा सकता है। मुशर्रफ के परिवार ने इस बात की पुष्टि की है कि पूर्व जनरल अस्पताल में हैं और उनका स्वस्थ हो पाना संभव नहीं है।
इसे भी पढ़ें : 13 भाषाओं में होगा CUET (UG), (PG) में मिलेगा दो भाषाओं का ऑप्शन, जानें कामयाब होने का तरीका
इसे भी पढ़ें : लंबे गैप के बाद Coolpad ने लॉन्च किया 5जी स्मार्टफोन, प्री ऑर्डर शुरू
इसे भी पढ़ें : मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने हजारों कारों को मंगाया वापस, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें : एक साथ चार बेस्ट फ्रेंड्स हुई प्रेग्नेंट, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : इंडिया में Cyber Attack, 500 से ज्यादा वेबसाइट हैक, 70 केवल महाराष्ट्र के
इसे भी पढ़ें : CryptoCurrency मार्केट में भूचाल, Bitcoin सहित कई डिजिटल करेंसी में गिरावट








