spot_img
spot_img
spot_img

DDC के बेटे ने लहराई बंदूक, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GIRIDIH : गिरिडीह जिले में घोड़थम्बा स्थित गुंडरी मोड़ के पास जमीन विवाद में एक पूर्व अधिकारी के बेटे पर हथियार लहराने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जमीन के दो दावेदारों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष  बंदूक निकालकर लहराने लगा। आरोप विवेक राज नामक व्यक्ति पर लगा। ऐसा कहा जा रहा है कि उसके पिता बलदेव राय बोकारो के पूर्व DDC रहे हैं। घोड़थम्बा OP पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए बंदूक को जब्त कर लिया है।

जान से मारने की धमकी

विवाद में पहले पक्षकार घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के गुंडरी ग्राम निवासी संजय कुमार यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे परदादा स्व. रूपो गोप के नाम से खतियानी जमीन है जिसका खाता संख्या 84, प्लॉट संख्या 437, 438, 439 तथा 441 दर्ज है। इसमें वर्तमान में प्लॉट संख्या 439 में कार्य कर रहा था। तभी अचानक दूसरे पक्ष के गुंडरी ग्राम निवासी विवेक राज आए। मेरे निर्माण कार्य को बाधित कर एवं JCB मशीन लगाकर पहले से कराए गए कार्य को नष्ट कर दिया। रोकने पर हथियार निकाल कर जान से मारने की धमकी दी।

जमीन हड़पने की नीयत

दूसरे पक्षकार गुंडरी ग्राम निवासी विवेक राज ने अपने आवेदन में कहा कि 7 दिसंबर को मैं अपने गुंड़री मोड़ स्थित जमीन पर मौजूद थे। उसी समय गुंडरी के ही रहने वाले संजय यादव ने मुझे एवं मेरे पिता को जान से मारने एवं मेरी जमीन हड़पने की नीयत से करीब 100 की संख्या में आदमी लेकर आ गए। एवं गाली गलौज करने के साथ हथियार दिखाकर कहने लगे कि यह जमीन छोड़कर भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। सभी लोग हरवे हथियार से लैस थे।

अधिकारियों ने शांत कराया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही खोरीमहुआ SDM धीरेंद्र कुमार सिंह, SDPO मुकेश कुमार महतो, CO नरेश वर्मा, OP प्रभारी मिथलेश कुमार, ASI परशुराम तिवारी सहित पुलिस बल के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया गया।

जमीन में कार्य करने पर थी रोक

इस संबंध में खोरीमहुआ SDPO मुकेश कुमार महतो ने बताया कि धनवार CO द्वारा एक दिन पूर्व उक्त जमीन के विवाद को देखते हुए कार्य करने पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद इसके उसमें कार्य करवाया जा रहा था। जिसमें दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ा। विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : नहीं रहे CDS BIPIN RAWAT, हेलिकॉप्‍टर क्रैश में गई जान

इसे भी पढ़ें : सेना का MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक 11 शव बरामद

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :छात्र के पेट का अल्ट्रासाउंड देखते ही डॉक्‍टरों के उड़े होश, बाप रे ये क्‍या…

इसे भी पढ़ें : इस बैंक से 10 हजार से अधिक निकालने पर RBI ने लगाई रोक, जानें कारण

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हा बनेंगे लालू के छोटे लाल तेजस्‍वी यादव, ये बनेगी दुल्‍हन

इसे भी पढ़ें : नशे का बड़का सौदागर निकली…, घर से मिला 500 करोड़ का ड्रग्‍स… देखें…

इसे भी पढ़ें : टैंक के गोले पर गिरा और देखिए क्या हो गया हाल…

इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर युवती ने लड़के पर कर दी थप्‍पड़ की बारिश, वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें : 11वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, सुसाइड नोट पढ़ उड़े होश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...