spot_img

पूर्व MP बोले, अच्छे संस्कार और तकनीकी हुनर सीखना जरूरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ओरमांझी के RTC कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित इलेक्ट्रीशियन कोर्स का समापन हुआ, जिसमें 40 छात्रों को सर्टिफिकेट बांटे गये। 40 दिन का यह कोर्स निःशुल्क प्रशिक्षण था, जिसमें छात्रों को फैन की वाइंडिंग, 2BHK हॉल की वायरिंग का प्रैक्टिकल और थ्योरी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि संस्कार के साथ किया गया कोई भी काम हमेशा सफल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल बहुत से लोग डॉक्टर, इंजीनियर बनकर भटकते रहते हैं, इसलिए शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और तकनीकी हुनर सीखना जरूरी है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रोजेक्ट हेड प्रवीण कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कोर्स NSDC (National Skill Development Corporation) प्रमाण पत्र के साथ पूरा होता है, जिससे छात्रों को नौकरी पाने और लोन लेने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को पेशेवर जीवन में नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर कई सम्मानित लोग उपस्थित थे, जैसे पूर्व YLTP नेशनल डायरेक्टर देब ज्योति, कॉलेज निदेशक डॉ. पारसनाथ महतो, आरटीसी पीएचईडी बूटी के निदेशक डॉ. रुद्र नारायण महतो, प्राचार्य डॉ. भीम महतो, मुखिया दीपक बडाइक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार

इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...