Chouparan(Krishna Paswan) : कातिलाना हमले में लहूलुहान होने वाले केदार यादव और उनकी पत्नी अंजू अपने घर लौट आई है। इन दोनों से मिलने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उनके घर गये। केदार यादव का घर हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत के पथलगड्डा में है। मारपीट से आहत केदार यादव ने पूर्व विधायक को पूरा घटनाक्रम बताया। वहीं उन्हें इस बात का गहरा सदमा लगा कि बीच रोड में उनकी पत्नी का अपमान किया गया। उन्हेें निवस्त्र तक करने की कोशिश की गई। बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी को मारा-पीटा भी गया। केदार यादव ने कहा कि हमलावरों के नाम और उनके ठिकानों के बारे में सबकुछ बताने के बात भी पुलिस अबतक खामोश है।
हमलावरों का सरगना विनोद यादव उन्हें डराते और हड़काते रहते थे। विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि विनोद यादव की गुंडागर्दी अब पथलगड्डा में नहीं चलेगी। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जायेगी। मौके पर जीप सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, भाजपा एसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, आशीष सिंह, अरविंद सिन्हा, जन्मजेय सिंह, राकेश पांडेय, बबन सिंह, देवकुमार दाँगी, सुरेश दाँगी, कैलाश पांडेय, बासुदेव दाँगी, अभिमन्यु सिंह, अशोक पासवान, हीरा यादव, रामप्रसाद पासवान, मंतोष सिंह, सतन भुईंया, गोविंद भुइयाँ, देवकी सिंह, रमेश सिंह भोक्ता, निरंजन भोक्ता, संजू भुइयाँ, तालों सिंह, राजदेव भुइयाँ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें
इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज
इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…
इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला










