Kohramlive Desk : दुनिया में टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी कौन नहीं जानता। इंटरनेशनल क्रिकेट से उनके रिटायरमेंट का लंबा अरसा हो चुका है। इसके बावजूद उनकी पॉपुलरिटी बनी हुई है। बता दें कि आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते दिखे थे। 40 साल के धोनी को फिलहाल घुटनों में दर्द की परेशानी है। उन्हें देसी इलाज पर फेथ है, इसलिए इस समस्या का समाधान इसी तरीके से करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर लापुंग के गलगली धाम में पेड़ के नीचे बैठकर वैद्य से इलाज करवाते हैं।
अब तक 4 बार वैद्य के इजाज कराने जा चुके हैं धोनी
वैद्य बंदन सिंह खेरवार जंगली जड़ी-बूटियों से मरीजों का इलाज करते हैं। वह एक बार दवा की खुराक के लिए हर मरीज से सिर्फ 20 रुपये फीस लेते हैं। एमएस धोनी अब तक चार बार यहां आकर खुराक ले चुके हैं। उनके माता-पिता के दर्द की दवा भी यहीं से जाती है।
ऑर्गेनिक खेती और पोल्ट्री फार्मिंग
धोनी ऑर्गेनिक खेती और पोल्ट्री फार्मिंग करते हैं। पोल्टी फार्मिंग में कड़कनाथ मुर्गा का भी पालन किया जाता है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कड़कनाथ मुर्गे का लोग बड़ी संख्या में पालन करते हैं। एक कड़कनाथ चूजे की कीमत तकरीबन 200-300 रुपये के आसपास है।
किकेट जगत में धोनी की उपलब्धियां
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी।
इसे भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के एक्स हसबैंड Athar Amir khan कर रहे हैं दूसरी शादी, ये डॉक्टर बनेगी दुल्हनिया!
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं टर्म 2 RESULT कल हो सकते हैं जारी!, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :बात नहीं मानने वाली पत्नी का क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत सोरेन 5 जुलाई तक दे सकते है बेहतरीन तोहफा…
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चलती बोलेरो में 2 के साथ गैंगरेप… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :उधार में खाना नहीं दिया तो बमका, तेजाब फेंक कर भागा






