spot_img

सीएम हेमंत सोरेन 5 जुलाई तक दे सकते है बेहतरीन तोहफा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कब आती है, कब चली जाती, पता ही नहीं चलता। पूरा मूड खराब कर जाती है। बच्चे हो या बूढ़े, हर किसी को सता जाती है यह निर्मोही “रानी”। सबकी जरूरत तो ऐेसी बन गई है कि इसके बिना मानो जिंदगी अधूरी। दिन की शुरूआत से लेकर रात में सुकून की नींद तक की जरूरत बनी यह रानी अब कुछ ज्यादा ही रूठने लगी है। रोज-रोज कहीं न कहीं खूब इतराती भी है। ज्यादातर लोग इसे बिजली रानी के नाम से ही पुकारते हैं। सेंट्रल में बैठी सरकार का भी बर्ताव सौतन सा है। झारखंड में बिजली की कमी और उसकी आंख मिचौली से निजात दिलाने के लिये झारखंड के युवा जांबाज सीएम हेमंत सोरेन ने एक बड़ा और बेहतरीन प्लान बनाया है। उन्होंने नई सौर ऊर्जा नीति लॉन्च करने का मन बनाया है। उनकी प्लानिंग है कि 2027 तक 4000 मेगावाट सौर ऊर्जा हासिल कर हर किसी की परेशानी और दिक्कत  दूर कर देना। इसमे निजी और सार्वजनिक दोनों की भागीदारी होगी। सूत्रों के अनुसार इस नई और बेजोड़ नीति की घोषणा आगामी 5 जुलाई तक सीएम हेमंत सोरेन कर सकते हैं।

सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए निवेशकों को भी आकर्षित करने के लिहाज से कई प्रावधान बनाए गए हैं। खबर तो यह भी मिली है कि राज्य के बंजर भूमि को बेहतर बना सौर ऊर्जा और बड़े पैमाने पर हासिल की जा सकती है। इस मसले पर गौर करने के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि झारखंड में अमूमन 9 महीने तक धूप खिली रहती है। यह सौर ऊर्जा के बेहतर उत्पादन की संभावनाओ को दर्शाता है। हेमंत सरकार की योजना यह है कि 3 लाख सालाना कमाई करने वाले को अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने पर सरकार 60 फीसदी तक सब्सिडी दे सकती है। वहीं 3 से 10 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने वाले को 80 फीसदी तक सब्सिडी देने का मन बनाया गया हैं। अगर यह नीति और फार्मूला झारखंड में कामयाब रहा तो कोयला से बिजली बनाने का लोड बिल्कुल कम हो सकता है। वहीं झारखंड में बिजली की हालत सुधारने को लेकर सीएम हेमंत सोरेन लगातार बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। वर्तमान में मिल रहे 2050 मेगावाट बिजली को अगले 10 साल में बढ़ाकर 3440 मेगावाट करने में ताकत झोंकी जा रही हैं। इसके तहत कर्णपुरा से 500 मेगावाट, PVUNL से 2040 मेगावाट, फ़्लोटिंग सोलर से 100 मेगावाट और अडानी पावर से 400 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने का इरादा हैं। सीएम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली उत्पादन बढ़ाने का हुक्म दिया हैं।

इसे भी पढ़ें  : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...