बात नहीं मानने वाली पत्नी का क्या कर डाला, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बात-बात पर नखरे दिखा बात नहीं मानने वाली पत्नी रुमन का खून कर दिया गया। पति अर्जुन सिंह उर्फ बंटू सिंह तब और गुस्से में तमतमा जाता था जब उसकी बीवी खाना नहीं बनाती थी। वह पत्नी की हरकतों से आजिज हो चुका था। इसके बाद उसने ऐसा खौफनाक इरादा बनाया कि किसी ने सोचा तक नहीं था।

बीवी को ले गया दोस्त के घर

एक कुएं में रुमन की डेड बॉडी मिलने के बाद हाय तौबा मच गई। तब किसी को उसके पति पर शक नहीं हुआ। मरी पत्नी के बारे में एक बिगड़ैल बोल उसे शक के दायरे में ले गया। पुलिस उसे उठाकर ले गई। पूछताछ में वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया कि अर्जुन सिंह अपनी पत्नी को बहला फुसला कर अपने दोस्त दीपक गुप्ता के यहां ले गया उसका एक आटा चक्की भी है। वहां पत्नी को पहले जहर मिला कर खाना खिला दिया। इसके बाद अचेत हो गई पत्नी का नाक-मुंह तकिया से दबा कर उसका मर्डर कर दिया। इस काम मे खूनी पति का साथ उसके दो दोस्तों दीपक गुप्ता और चंद्रकेश यादव ने भी दिया। दीपक को गिरफ्तार के लिया गया है वहीं चंद्रकेश यादव की तलाश की जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के वाराणसी के कपसेठी से उछलकर सामने आई है।

खून कर कुएं में फेंका डेडबॉडी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 5 जून को जौनपुर में रहने वाली रूमन की हत्या कर दिए जाने की प्राथमिकी वाराणसी के कपसेठी थाने में दर्ज करायी गयी थी। दर्ज प्राथमिकी में यह आशंका जतायी गयी थी कि रुमन की हत्या के पीछे उसके घरवालों में से ही किसी का हाथ है। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि रुमन को उसका पति ही यह बोल कर साथ ले गया था कि एक दोस्त के घर में पार्टी है। चलो… वह साथ गयी जरूर पर लौटी नहीं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार अर्जुन सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी और खाना भी नहीं बनाती थी। इस कारण उसका खून कर उसकी डेड बॉडी को कुएं में फेंक दिया। यह कुआं आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में है। पुलिस को शक है कि अर्जुन कुछ छुपा भी रहा है।

इसे भी पढ़ें : एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगा LPG कनेक्शन, डायल करें ये नंबर

इसे भी पढ़ें :दोगुना टोल टैक्‍स से बचना है तो इस FASTag ट्रिक का करें इस्‍तेमाल, जानिए क्‍या है शर्त

इसे भी पढ़ें :भुरकुंडा रेल लाइन पर सनसनी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रेलवे में 1664 पदों पर भर्ती, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू, जानें कैसे करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अरेस्ट !, ‘पिता’ ने करवाया अंदर

इसे भी पढ़ें :5000 फीट ऊपर हवा में 82 लोगों का घुटने लगा दम… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...