रांची : पूर्व डीजीपी एमवी राव ने ट्विटर पर आलोचकों का अभार जताते हुए लिखा कि मुझे हमेशा अलर्ट रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया। उन्होंने लिखा मैं उन सभी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे राज्य पुलिस के मुखिया के रूप में बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं उनको भी आभार जताता हूं जिन्होंने मेरे खिलाफ ज़हर उगल कर मुझे स्ट्रांग बनाया।
यहां याद दिला दें कि कल (11 फरवरी) को एमवी राव को डीजीपी पद से हटा दिया गया और 1987 बैच के आइपीएस नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया। वहीं एमवी राव होमगार्ड व फायरब्रिगेड के डीजी के पद पर बने हुए हैं।
I am grateful to all those who encouraged me to do well in my role as DGP @JharkhandPolice. I am grateful to people who have been critical for having kept me alert and do better . I am also grateful to persons who spewed venom for making me stronger. Thank you ????
— Mandava V Rao (@MVRaoIPS) February 12, 2021









