पलामू : पलामू एसीबी की टीम ने घूस लेते हरिहरगंज बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया। बीडीओ कूप निर्माण के लिए घूस ले रहे थे।
शिकायतकर्ता संतोष यादव ने कूप निर्माण में बीडीओ जागो महतो द्वारा लगातार घूस मांगने की शिकायत एसीबी से की थी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने रणनीति के तहत बीडीओ जागो महतो को 7000 घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार बीडीओ को एसीबी की टीम अपने साथ पलामू ले गई।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद








