RANCHI : रांची के पूर्व डीसी आईएएस अधिकारी छवि रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बीते कल यानी 04 मई को ED ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। छवि पर सेना की जमीन और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में गोलमाल करने का इल्जाम है। आज कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व डीसी को रांची सेंट्रल जेल भेज दिया गया। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद छवि रंजन की आंखें छलक आई। छवि रंजन की रिमांड के लिए ED कल स्पेशल कोर्ट में अर्जी देगी। कोर्ट ले जाने से पहले छवि रंजन का मेडिकल चेकअप कराया गया। रांची सदर अस्पताल के डॉक्टरों की देखरेख में ED दफ्तर में ही सारे जांच किये गये। उनका पल्स, बीपी आदि सभी नॉर्मल निकला।
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC छवि रंजन गिरफ्तार!
इसे भी पढ़ें : शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…
इसे भी पढ़ें :मध्यजोन के सबसे बड़े कमांडर ने किया सरेंडर, क्या बोले IG अभियान… सुनें
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ TSPC के तीन उग्रवादी धराये, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :अगले 4 दिनों तक IMD ALERT, गरज, चमक, तेज हवा के साथ भारी बारिश








