Kohramlive : तेलंगाना के पूर्व CM के.चंद्रशेखर राव की विधायक बेटी के.कविता ED के पंजे में हैं। दिल्ली शराब घोटाले के इल्जाम में ED ने शुक्रवार को BRS नेता कविता को अपनी हिरासत में ले लिया। उनके हैदराबाद स्थित घर पर छापेमारी की गई थी। इल्जाम है कि विधायक कविता ने ED के कई समन नजरअंदाज किये थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कविता तेलंगाना में विधान परिषद (MLC) की सदस्य हैं। मार्च 2023 में ED ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में के.कविता का नाम भी शामिल किया था। ED ने जांच को लेकर कुछ डॉक्यूमेंट्स कोर्ट में पेश किये थे। इसमें कविता का नाम भी था। गुरूग्राम से गिरफ्तार कारोबारी अमित अरोड़ा ने अपने बयान में कविता का नाम लिया था। इसके बाद ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को कस्टडी में लिया। अरुण को के.कविता का काफी करीबी माना जाता है। उन पर AAP नेताओं को 100 करोड़ भुगतान कराने का इल्जाम है। शराब कारोबारी अमनदीप ढल को भी ED की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
इसे भी पढ़ें :पोटका में सौगातों की बारिश, क्या बोले CM चंपई… जानें
इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…
इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा
इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो







