spot_img

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत का कोरोना से निधन, रिम्‍स में ली अंतिम सांस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्‍या हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहा है। हर दिन लोग अपनों को खो रहे हैं। झारखंड ने कोरोना की दूसरी लहर में अबतक कई अधिकारी और नेताओं को खोया है। आज बीजेपी के पूर्व सांसद और झारखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुखा भगत का कोरोना से निधन हो गया। कोरोना होने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया हैं।

दुखा भगत मूल रूप से लोहरदगा के रहने वाले थे। दुखा भगत कई साल से रांची के अशोक नगर में रह रहे थे। झारखंड में बीजेपी को खड़ा करने वाले नेताओं में से एक थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, एक बेटी और तीन बेटों को छोड़ गए। दुखा भगत रांची यूनिवर्सिटी में अध्यापन कार्य से भी जुड़े रहे।

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

रामेश्वर उरांव रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहे

लोहरदगा में 1953 में दुखा भगत का जन्म हुआ था। दुखा भगत ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान मंत्री रामेश्वर उरांव को लोकसभा चुनाव में हरा कर जीत हासिल की था। दुखा भगत 1999 से 2004 तक लोहरदगा के सांसद रहे थे। रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भी रहे। झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन में काफी सक्रिय रहे और झारखंड बनने के बाद बीजेपी के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। इसके बाद अस्वस्थ रहने के कारण वे संगठन से दूर हो गए।

Read More :मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...