छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या मामले का पुलिस ने 88 दिन बाद खुलासा किया। पुलिस की जांच में जो तथ्य उभरकर सामने आए, वह काफी चौंकाने वाले थे। पूरी घटना का मास्टरमाइंड मृतक का बेटा ही निकला। इस घटना को अंजाम देने की वजह जमीन का टुकड़ा बना। छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र पाटन के गांव खुड़मुड़ा में 4 लोगों की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। 88 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड मृतक बालाराम का बेटा गंगाराम सोनकर निकला। उसने 4 एकड़ जमीन की लालच में अपने ही परिजनों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
आरोपी ने 20 दिसंबर 2020 की रात में सुनियोजित तरीके से खुड़मुड़ा निवासी बालाराम सोनकर, उसकी पत्नी दुलारी बाई, बहु कीर्तन, बेटे रोहित सोनकर की हत्या कर पोते दुर्गेश को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एक ही परिवार के चार लोगों की खौफनाक हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था।
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग 14 टीमों का गठन किया था। गठित टीम ने ढाई महीने तक इस केस की गुत्थी सुलझाने में काफी माथा-पच्ची की। शक के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। वैज्ञानिक तरीके से और फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कई सबूत जुटाए। जिसके आधार पर 88 दिनों बाद पुलिस ने इस हत्या में शामिल सभी आरोपियों को धर दबोचा।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक बालाराम के बेटे गंगाराम ने 4 एकड़ जमीन के लालच में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में योगेश, नरेश और रोहित सोनकर को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…
इसे भी पढ़ें : नेतरहाट ने जारी किया एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट










