spot_img
spot_img

पहली बार राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्‍त सत्र में कही यह बात… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : संसद के बजट सत्र का मंगलवार को प्रारंभ हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने आतंकवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेड इन इंडिया, ग्रीन ग्रोथ जैसे मुद्दों पर बात की। कहा कि यह सरकार बिना डरे काम कर रही है। राष्ट्रपति ने सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवाद पर सख्ती और आर्टिकल 370 हटाने जैसे अहम फैसलों का जिक्र किया।

ग्रीन ग्रोथ पर ध्‍यान दे रही सरकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि भारत ने उस सोच को बदला है, जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही है। उन्‍होंने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन बाजार बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की बड़ी भूमिका है, जिससे क्षेत्रीय उड़ानों को बढ़ावा मिल रहा है।

आजादी के अमृत काल में पंच-प्रेरणा से आगे बढ़ रहा देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंच प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। जिसमें गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत ही राजपथ अब कर्तव्य पथ बन चुका है। मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत अभियान का फायदा मिलना शुरू

राष्ट्रपति ने कहा कि मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान का फायदा मिलना शुरू हो गया है। देश में मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता बढ़ रही है और बड़ी बड़ी कंपनियां भारत आ रही हैं। मेरी सरकार ने बीते सालों में डिजिटल इंडिया के तौर पर पारदर्शी व्यवस्था तैयार की है। 300 से ज्यादा योजनाओं के करीब 27 लाख करोड़  रुपए सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचे हैं।

किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश नहीं

राष्ट्रपति ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं। देश में पहली बार महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा हुई है। महिलाओं के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। आज किसी भी कार्यक्षेत्र में महिलाओं के लिए कोई बंदिश नहीं है। हमारी सरकार में मातृत्व अवकाश को बढ़ाया गया है। मुद्रा योजना की 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि तीन लाख महिला किसानों को पीएम किसान योजना के तहत 54 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर खास फोकस

राष्ट्रपति ने कहा कि बीते आठ सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क तीन गुना से ज्यादा बढ़ा है। देश के 27 शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना पर काम हो रहा है। साथ ही देश में 100 से ज्यादा नए वाटरवे, देश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करेंगे।  उन्‍होंने कहा कि भारत अपनी सैन्य शक्ति को आधुनिक बनाने पर जोर दे रहा है। आतंकवाद को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। हर मंच पर भारत की आवाज गंभीरता से सुनी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी

इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें

इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...