कभी भयानक और डरावना रहे गोइलकेरा में विदेशी मेहमानों के पड़े कदम… देखें क्या बोल गये

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : कभी घोर नक्सली और भयानक-डरावना इलाका माना जाने वाला गोइलकेरा में ढोल, नगाड़े और मांदर की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासियों के थिरकते पांव से मान सम्मान पाकर विदेशी मेहमानों का मन गदगद हो गया। उन्हें लगा ही नहीं कि उनके कदम घोर उग्रवाद गांव में पड़े हैं। तेजस्विनी की बच्चियों के गीत और महिलाओं का विल पावर देख दंग रह गये। उनके मुख से बस इतना ही निकला कि भारत और ब्रिटेन के एकजुट प्रयास से ग्रामीणों के समग्र विकास का सूत्रधार बनेंगे। अपनी मेहनत से गांव में रहनेवालों की तकदीर बदल देनी है। बस जरूरत है नेक और पक्का इरादा रखने की। मेहनत कर ही अपनी खुशहाल जिंदगानी की दिशा में कदम बढ़ाते रहेंगे। यह विदेशी मेहमान थे ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और उप उच्चायुक्त निकोलस लाने। ये दोनों विदेशी मेहमान आज खूंटी के कोंरनिया प्रखंड की डाहू पंचायत के गोइलकेरा गांव में दौरा करने गये थे। उनके साथ खूंटी के डीसी शशि रंजन, एसपी अमन कुमार, उप विकास आयुक्त नीतीश कुमार सिंह भी थे। वहीं छोटे बड़े कई और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। विदेशी मेहमानों ने सुदूर गांव देहात में रह रहे ग्रामीणों की जीवन को बहुत करीब से देखा सुना। उन्होंने सखी मंडल से जुड़ी सहेलियों की कार्यशैली की खूब सराहना की।

उच्चायुक्त निकोलस लाने ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रिटिश सरकार और भारत सरकार के द्वारा देश के 13 राज्यों में कई महत्वकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है। दशा और दिशा में बदलाव आयेगा। इसके लिए भारत सरकार और ब्रिटिश सरकार के बीच एक साझा कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसका असर जल्द लोगों में देखने को मिलेगा। उन्होंने हिंदी भाषा में भी लोगों से बातें करने की कोशिश की। दीदियों ने ग्रामीणों को जगाने और राह दिखाने की कोशिश की है। उन्होंने ग्रामीणों का हौंसला भी अफजाई किया। इस दौरान जेएसएलपीएस की दीदियों, ग्रामीण एवं तेजस्विनी की अनिता कुमारी समेत अन्य ग्रामीणों ने अपने विचार रखें एवं समस्याओं से उन्हें रूबरू कराया। सम्भावित सूखे की स्थिति पर भी विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया। खूंटी के डीसी ने कहा कि ग्रामीणों को जलवायु परिवर्तन के घटकों को समझने की भी जरूरत है। झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना से लाभान्वित करने के लिए हर गांव में कैंप लगा रही है। वैकल्पिक खेती के सम्बंध में भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। बागवानी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, उन्नत एवं वैज्ञानिक कृषि और सिंचाई से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : छोटी सी बात पर बिदका भगिना, कर डाला यह भयानक कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : छात्र को लाठी से पीटने वाले ADM के खिलाफ होगी जांच, तेजस्‍वी ने कहा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...