GARHWA (NITYANAND DUBEY) : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों के लिए खुशखबरी। नए साल यानी वर्ष 2023 में शहर में वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। निर्माण सदर अस्पताल के सामने निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम तथा बस स्टैंड, एंवम टंडवा पुल के बगल में टेम्पू स्टेण्ड के पास होगा।
फुटपाथ पर दुकानें लगाने से लग जाता है जाम
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं होने के कारण शहर में जगह-जगह फुटपाथ दुकान लगाए जाने के कारण लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। फुटपाथ विक्रेताओ को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वेंडिंग जोन का निर्माण होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों को एक स्थायी जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के तहत 60 दुकान का निर्माण किया जाएगा।

दुकानदारों को करना होगा आवेदन
वेंडिंग जोन बनने के बाद दुकान लेने के लिए लोगों को आवेदन देना होगा। फुटपाथ दुकानदार नगर परिषद में जरूरी कागजात के साथ अप्लाई कर करेंगे। लॉटरी के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। इस वेंडिंग जोन में शौचलाय की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन की कल ही निविदा निकली जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत और खूबसूरत नजारा आज झलकेगा आसमान पर, जानें समय








