भागलपुर : भागलपुर से काफी हैरान करने वाली है खबर सामने आई है। यहां झूला झूलने के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची कपड़े का फंदा बनाकर झूला झूल रही थी। इस दौरान झूले का फंदा बच्ची की गर्दन में फंस गया। फिर बच्ची के गले में कसता चला गया। जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका की पहचान साक्षी कुमारी (8) के रूप में की गई है। यह घटना भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र की है।
इसे भी पढ़ें :इस खूबसूरत झील में इंसानों ने बनाए हैं 70 आइलैंड
इसे भी पढ़ें :ऐसी डगर पे ना जइयो, निकल जावेगी चीख











