कोहरामलाइव डेस्क : ई-कामर्स साइट Flipkart में 12,870 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदकों की उम्र सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 45 साल है। आरक्षित श्रेणी में आने वाले लोगों को नियमों में छूट मिलेगी। आवेदन की तारीख 1 मई से शुरू होकर 31 दिसंबर 2021 रखी गई है।
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
गौरतलब है कि उम्मीदवारों का वेतन प्रति माह 20000 से 58200 रुपये तक हो सकता है और चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, यूनिवर्सिटी, बोर्ड से 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या इसके समानांतर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदो के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए Flipkart की वेबसाइट पर जाकर करियर्स सेक्शन पर क्लिक कर जानकारी पा सकते हैं।
इन पदों पर होगी बहाली
इंजीनियर,मैनेजर, डेवलपर,कंसल्टेंट, एनालिस्ट, टीम लीडर,एग्जीक्यूटिव एसिस्टेंट, लीड एचआर पार्टनर,डाटा साइंटिस्ट और अन्य पद।
इसे भी पढ़ें :#JEE (Main) मई 2021 सेशन स्थगित, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला
इसे भी पढ़ें :SBI में 5237 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई






