#JEE (Main) मई 2021 सेशन स्थगित, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने लिया फैसला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली: कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की है कि JEE (Main)- मई 2021 सेशन को स्थगित कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है.

 

इससे पहले सोमवार को कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से लड़ने के लिए चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया. इसके तहत NEET-PG परीक्षा को कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित करने को कहा गया.

पीएमओ ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को फैकल्टी की देखरेख में टेलीकंस्लटेशन और हल्के कोविड मामलों की निगरानी के लिए उपयोग किया जा सकता है. सीनियर डॉक्टर्स और नर्सों की देखरेख में बीएससी/जीएनएम की योग्य नर्सों का पूर्णकालिक कॉविड नर्सिंग में उपयोग किया जाएगा.



पीएमओ ने कहा कि वे चिकित्साकर्मी जिन्होंने कोविड ड्यूटी में 100 दिन पूरे कर लिए हैं उन्हें प्रतिष्ठित कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही कोविड ड्यूटी पर 100 दिन पूरा करने वाले चिकित्साकर्मियों को नियमित सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी. मेडिकल इंटर्न अपने फैकल्टी की देखरेख में कोविड मैनेजमेंट ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी का बड़ा फैसला, NEET-PG परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित, MBBS फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स होंगे ड्यूटी पर तैनात

इसे भी पढ़ें :SBI में 5237 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें

New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...

Rapido का किराया हुआ दोगुना, फिर भी नहीं मिल रही बाइक…

Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली में Rapido की...