spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SBI में 5237 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5237 पदों पर बहाली होगी। इसके लिए आवेदन 27 अप्रैल से शुरु हो चुके हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 17 मई 2021 है। SBI Clerk Recruitment 2021:  योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से जूनियर एसोसिएट्स पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवार केवल एक राज्य में रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी विशेष राज्य की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश / विशेष क्षेत्र की निर्दिष्ट स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :#Corona से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने रखा प्लान  

महत्वपूर्ण डेट

  • आवेदन की शुरुआती तारीख- 27 अप्रैल, 2021
  • आवेदन की अंतिम तारीख- 17 मई, 2021
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग कॉल लेटर- 26 मई, 2021
  • प्रारंभिक परीक्षा जून- 2021
  • मुख्य परीक्षा 31 जुलाई-2021

सैलरी

इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार को 11765 से लेकर 31450 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :धुर्वा में CISF हवलदार के घर से मिले दो शव, इलाके में सनसनी

आयु सीमा और योग्यता

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 अप्रैल, 2021 तक 20 वर्ष से अधिक और 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास एकीकृत दोहरी डिग्री (IDD) प्रमाणपत्र हैं, उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि IDD पास करने की तिथि 16 अगस्त, 2021 को या उससे पहले की हो।

सेलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और निर्दिष्ट ऑप्टेड स्थानीय भाषा का एक परीक्षण शामिल होगा। 100 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा से युक्त ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 3 सेक्शन के साथ 1 घंटे की अवधि की होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता शामिल है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व थानेदार ने विधायक दीपिका पांडेय पर कराया FIR, थाने में धरने पर बैंठी विधायक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...