spot_img
spot_img

बेलतू और महुदी में फ्लैग मार्च…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : रामनवमी पर्व को लेकर हजारीबाग में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड के संवेदनशील इलाकों बेलतू और महुदी में प्रशासन ने सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिये फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह और SP अंजनी अंजन ने किया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने इलाके की गलियों और चौक-चौराहों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन ने माइकिंग के माध्यम से लोगों को सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। लोगों से साफ तौर पर अपील की गई कि वे रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनायें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बेलतू और महुदी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन की खास नजर है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इस मौके पर अपर समाहर्ता संतोष कुमार, SDO आदित्य पांडेय, प्रशिक्षु IAS आनंद शर्मा, निर्भय कुमार, बी कामती, मां देव प्रिया एवं रोहित कुमार सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़े : नीतीश कुमार फिर बने JDU के ‘सर्वेसर्वा’, चौथी बार चुने गये निर्विरोध…

इसे भी पढ़े : ऊर्जा संकट के बीच भारत का मास्टर प्लान, क्या बोले PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़े : इतने घंटे पहले कैंसिल किया टिकट तो एक पैसा भी नहीं, बदले नियम…

इसे भी पढ़े : क्या बादशाह ने रचाई गुपचुप शादी? तस्वीरें वायरल…

इसे भी पढ़े : इतने घंटे पहले कैंसिल किया टिकट तो एक पैसा भी नहीं, बदले नियम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...