Kohramlive : रैपर बादशाह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि निजी जिंदगी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरों ने हलचल मचा दी है, जिनमें बादशाह पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। ये चर्चायें तब और तेज हो गईं जब ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर शादी जैसी रस्मों की तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में बादशाह कुर्ता-साफा में और ईशा लाल सलवार सूट, चूड़ा और कलीरे में दुल्हन के अंदाज में दिख रही हैं। मामले को और हवा तब मिली जब टी-सीरीज की वाइस प्रेसिडेंट पूजा सिंह गुजराल ने इमोशनल पोस्ट करते हुये दोनों को बधाई दी। इसके बाद फैंस लगभग यकीन करने लगे कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। हालांकि, अब तक न बादशाह और न ही ईशा रिखी ने आधिकारिक पुष्टि की है, जिससे सस्पेंस बरकरार है। कुछ लोग तो वायरल तस्वीरों को AI जनरेटेड भी बता रहे हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब 4 साल से रिलेशनशिप में थे और हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा। ऐसे में अचानक सामने आईं ये तस्वीरें फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज बन गई हैं। ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं, वहीं बादशाह पहले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उनकी पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, जिससे 2020 में अलगाव हो गया था।
View this post on Instagram













