Latehar (NityaNand Dubey) : सोमवार को JJMP के पांच उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने पांचों को गुलेरिया टांड जंगल से दबोचा। पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ उग्रवादी गुलेरिया टांड जंगल में जमा हुए हैं। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सदर थाना की पुलिस एक्टिव हुई और निकल पड़ी जंगल की ओर। छापामारी की और 5 उग्रवादियों को दबोच लिया। सभी एक एसयूवी में घूम रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक फोल्ड बट रायफल, एक देसी कट्टा, 15 जिंदा गोलियां, 5 मोबाइल फोन, जेजेएमपी पर्चा और एक बोलेरो गाड़ी जब्त किया है।
गिरफ्तार उग्रवादियों में मनिका थाना क्षेत्र के जुंगुर का रहने वाला गुलाब यादव, पलामू के चेतमा का रहने वाला मंगलेश कुमार सिंह, मनिका थाना क्षेत्र के मतनाग का रहने वाला मनीष शर्मा उर्फ टूटू, सामदेव सिंह उर्फ बैग्गा और बलराम यादव शामिल हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार उग्रवादियों ने खुलासा किया कि उनका काम जेजेएमपी संगठन को हथियार, सामान और आने-जाने के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराना है।
एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बलराम यादव और गुलाब यादव के खिलाफ मनिका थाना में दो केस, सामदेव भगत उर्फ बैगा के खिलाफ लातेहार थाना में केस दर्ज है। ये तीनों पूर्व में भी नक्सल मामले में जेल जा चुके हैं।
उग्रवादियों की गिरफ्तारी में सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थानेदार अमित कुमार गुप्ता, मनिका थानेदार शुभम कुमार, एसआई अजय कुमार दास, दिवाकर धोबी, रूपलाल प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : कलेक्टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…
इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रेमिका को काट डाला
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये












