- चार महीने से लापता एक परिवार के पांच सदस्य
- तीन बच्चे और एक दंपति शामिल थे
- पुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में
चाईबासा : Chaibasa के टोंटो में जंगल से पांच नरकंकाल मिले हैं। इससे क्षेत्र में हड़कंप है। पुलिस ने शवों के अवशेष और उनके कपड़े जंगल से बरामद कर लिये हैं। इसमें तीन बच्चे और एक दंपति शामिल हैं। पांचों लोग इसी साल 14 जुलाई से लापता थे। इनकी खोज-खबर को लेकर परिवार वाले लगातार अपनी आवाज उठा रहे थे। विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। रांची तक पैदल मार्च भी करने वाले थे। लेकिन अब इनके शव मिलने से इनकी हत्या को लेकर शक और गहरे हो गए हैं।
एसपी ने कहा, पूछताछ चल रही है
इनके शवों को गांव से 20 किलोमीटर दूर जंगल में दफना दिया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान पांचों नरकंकाल बरामद किए। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी इस संबंध में कुछ नहीं बता रही है। एसपी अजय लिंडा ने बताया कि मामले में पूछताछ चल रही है और सत्यापन किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : भरोसे की छत के नीचे दम तोड़ता एक परिवार
Chaibasa : अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था
बाइहातू निवासी कैरा लागुरी, उसकी पत्नी और तीन बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस के हाथ ठोस सबूत आ गये हैं। इसके आधार पर जंगल क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। बाइहातू के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें : Rims में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, सनसनी








