SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से दुखद खबर आई है। गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूब गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई है। घटना पूसा प्रखंड की है, जहां बिरौली घाट के पास बच्चे डूब गए। बच्चों के नदी में डूबने पर शोर मचाए जाने के बाद वहां आसपास मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे और उन्होंने नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जिंदगी बचा ली। इस हादसे में एक बच्चे की मौत की बात सामने आ रही है।
एक की हालात नाजुक
स्थानीय लोगों मुताबिक एक और बच्चे को भी गंडक नदी से बाहर निकाला गया है. लेकिन वह फिलहाल बेहोश है। वह होश में नहीं आ रहा है। गंभीर हालत में उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Read More :BREAKING: चमोली में एक और हादसे की आहट, चीन सीमा के पास टूटा ग्लेशियर






