New Delhi : दिल्ली-एनसीआर को मेरठ से जोड़ने वाली देश की पहली रैपिड रेल ‘नमो भारत’ ने दो साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नमो भारत दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य) तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये। कार्यक्रम में तोखन साहू ने ‘नमो भारत सिग्नेचर ट्यून’ लॉन्च की और परियोजना की उपलब्धियों पर बनी एक विशेष फिल्म भी दिखाई गई। NCRTC ने बताया कि पिछले दो वर्षों में यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, पर्यावरणीय सुधार और वित्तीय स्थिरता की दिशा में कई कदम उठाये गये हैं। तोखन साहू ने कहा, “नमो भारत परियोजना आधुनिक भारत का उज्ज्वल उदाहरण है। यह तेज, हरित और सतत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रही है। गाजियाबाद और मेरठ जैसे शहरों के विकास में यह एक बड़ी भूमिका निभा रही है। वर्तमान में नमो भारत का संचालन 55 किलोमीटर के रूट पर हो रहा है, जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं, न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक। पूरी 82 किलोमीटर की लाइन चालू होने के बाद दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 60 मिनट में पूरा हो सकेगा। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस परियोजना के पूरा होते ही दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा और भी तेज, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल हो जायेगी।
इसे भी पढ़ें : ASI ने किया सु’साइड, वीडियो में ADGP पर लगाये बड़े इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : जंगल की धरती पर गूंजा प्रतिरोध का बिगुल












