Kohramlive Desk : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर 6 नवंबर 2022 को ‘लक्ष्मी’ का आगमन हुआ। डिलीवरी के करीब चार दिन बाद 10 नवंबर को आलिया को अस्पताल से छुट्टी मिली। रणबीर उन्हें और अपनी बेटी को लेकर घर आ गए। बता दें कि रणबीर आलिया की बेटी का फिलहाल नाम (Ranbir Ali Daughter Name) तो डिस्क्लोज नहीं किया गया है, लेकिन कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

ब्लैक शर्ट में नजर आईं आलिया
पैपराजी के वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं। उनके बगल में नए पापा रणबीर कपूर ब्लैक हुडी में बैठे हुए हैं। आलिया नहीं रणबीर की गोद में उनकी बेटी बहुत प्यार से सो रही है। बेटी की शक्ल तो नहीं दिख रही है, लेकिन जिस गुलाबी और क्रीम बेबी शीट में उन्हें लपेटा गया है, वो नजर आ रहा है। रणबीर कैमरे के फ्लैश से अपनी बेटी को बचाने के लिए अपने हाथों से उसके चेहरे को कवर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
दूसरी गाड़ी में दादी नीतू कपूर आईं
आपको बता दें कि जैसे ही रणबीर और आलिया अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचे, साथ में पीछे-पीछे दूसरी गाड़ी में दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी रणबीर के घर पहुंच गईं। बता दें कि नीतू कपूर अपनी पोती और बहू का स्वागत करने के लिए गई थीं और वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके बगल में एक आरती की थाली रखी थी, जिसके साथ वो घर में लक्ष्मी का स्वागत करने वाली थीं।
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और ASI स्तर के कई पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने T20 World Cup 2022 के फाइनल में बनाई जगह, टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल
इसे भी पढ़ें :नशे में बुढ़ऊ बना शेर, भिड़ गया अजगर से… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :मानगो के थानेदार धरा गये, मांग रहे थे 50 हजार… देखें कैसे








