Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो के थानेदार राजीव रंजन कुमार आज धरा गए। उन्हें ACB ने 25 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। ACB ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस बात कि पुष्टि डीएसपी स्तर के एक अधिकारी ने की है। सूत्रों ने अनुसार बलदेव सिंह नाम के एक शख्स ने ACB से शिकायत की थी कि मानगो के थानेदार उनसे बतौर घूस 25 हजार रुपये कि डिमांड कर रहे है। कुछ दिन पहले उनकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले में उन्होंने कोर्ट से जमानत ले ली थी। इसके बावजूद उनसे 50 हजार रुपये की डिमांड की जा रही थी। ACB ने पूरे मामले का अपने स्तर से सत्यापन किया। इल्जाम सही निकला। इसके बाद ACB ने जाल बिछाकर थानेदार को रंगेहाथ दबोच लिया।
इसे भी पढ़ें : पलक झपकी और दो भाइयों के घर मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें : झरिया में फिर खून-खराबा, फायरिंग में 3 को लगी गोलियां… देखें
इसे भी पढ़ें : तबाही और बर्बादी का कारण बन गया एक ट्रक ड्राइवर… देखें वीडियो















