कोहराम लाइव डेस्क : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। धुपगुड़ी इलाके में बोल्डर से लदा एक ट्रक मंगलवार रात कई गाड़ियों से टकरा गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से पहले धुपगुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : प्रेमी युगल ने फेसबुक लाइव कर पीया जहर, …और हक्का-बक्का रह गए लोग

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर बोल्डर से लदा एक ट्रक मायानाली से गुजर रहा था। ट्रक मयनागुड़ी की ओर जा रहा था। दूसरी तरफ से एक टाटा मैजिक, मारूति वैन गलत दिशा में आ रही थी। कोहरे के कारण पहले ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रक और मारूति वैन आपस में टकरा गई। टक्कर के दौरान ट्रक में लोड बोल्डर कई गाडि़यों पर गिर गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : भांजा को हुआ मामा की सा किया तो कर दिया ये…ली से प्यार, मना








