spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में फायरिंग, गोली चलाने वाले अपराधी लोकल… देखें CCTV फुटेज

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में आज दिन के उजाले में विष्णु गली में ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। इस फायरिंग में दुकान के मालिक के एक दोस्त सौरभ को गोली लगी है। जिस समय फायरिंग हुई उस समय सौरभ अपने दोस्त की दुकान पर ही बैठा हुआ था। जख्मी सौरभ को सेवा सदन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दुकान के मालिक का नाम संजय चौधरी बताया गया। मंगलम प्लाई नामक यह दुकान डेली मार्केट थाना क्षेत्र के विष्णु गली में है। दुकान के मालिक संजय चौधरी के अनुसार उनका भाई अपने दोस्त सौरभ के साथ दुकान में बैठा हुआ था। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और दुकान में फायरिंग शुरू कर दी। तीनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे। गोली चलने की आवाज से विष्णु गली में तहलका मच गया। इस दुस्सहासिक वारदात के बाद विष्णु गली में शोर मच गया। आसपास से लोगों को जुटता देख तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर बड़ा तालाब की ओर भाग निकले।

अपराधी
अपराधी

वारदात के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके-ए-वारदात और आसपास लगे CCTV में अपराधियों का चेहरा कैद हो गया। एक अपराधी का चेहरा CCTV फुटेज में दिखाई पड़ रहा है। वहीं दूसरा और तीसरा हेलमेट पहने हुये था। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, इन्हे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के टारगेट में दुकान मालिक का भाई था या सौरभ। दुकान मालिक के अनुसार उनका या उनके भाई की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही उन्हें रंगदारी को लेकर कोई फोन-वोन आया है। आशंका है कि सौरभ ही शायद टारगेट में हो क्योंकि उसके दुकान में आते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सेवा सदन के बाहर SSP रांची
सेवा सदन के बाहर SSP रांची

इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...