रेस्टोरेंट मालिक पर फा’यरिंग, 4 अरेस्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में महज 600 रुपये की बीयर के भुगतान को लेकर हुआ विवाद एक गोलीबारी की घटना में बदल गया। मामला 15 मई की रात का है, जब मैंन रोड स्थित विराट रेस्टोरेंट के मालिक पर उसके घर में गोली चलाई गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो बाइकें बरामद की हैं, जो घटना में इस्तेमाल की गई थीं।

विवाद का कारण बना 600 रुपये का हिसाब

SP दीपक कुमार पांडे के मुताबिक, छोटू तिवारी और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट मालिक सोनू केशरी उर्फ सन्नी के घर पहुंचे, बीयर ली। कुल बिल 600 रुपये हुआ, लेकिन आरोपी रवि चंद्रवंशी ने केवल 560 रुपये दिये। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और छोटू तिवारी ने गुस्से में गोली चला दी। 16 मई को FIR दर्ज होने के बाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार की अगुवाई में छापेमारी की गई। प्रशिक्षु DSP चिरंजीवी मंडल और थाना प्रभारी समेत एक विशेष टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 गिरफ्तार आरोपियों में…

  1. सुशील कुमार तिवारी उर्फ छोटू तिवारी – हरिना माड़, पलामू (6 आपराधिक केस दर्ज)

  2. ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी – दीपूआ मोहल्ला, गढ़वा (3 केस दर्ज)

  3. रितेश रंजन उर्फ बंपी पटवा – गढ़ देवी मोहल्ला, गढ़वा (1 केस)

  4. रवि चंद्रवंशी – गढ़वा (1 केस)

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े : 100 म’र्डर करने वाला “डॉक्टर डे’थ”, खू’न के पैसे से करता था ये काम… जानें

इसे भी पढ़े : बिहार में अंधाधुंध फा’यरिंग, एक-एक कर गिरती गई ला’शें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद 27 साल...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...