spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में अंधाधुंध फा’यरिंग, एक-एक कर गिरती गई ला’शें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में शनिवार की सुबह खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मामला सरकारी जमीन पर बालू रखने को लेकर दो गिट्टी-बालू व्यवसायी गुटों के बीच शुरू हुए विवाद से जुड़ा है, जो नरसंहार में तब्दील हो गया। घटना के दौरान गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर फायरिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमलावरों को कार से उतरकर अंधाधुंध गोली चलाते हुये देखा गया। मारे गये लोगों में बिनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव शामिल है। जबकि मंटू सिंह यादव और पुंज सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

बक्सर SP शुभम आर्य ने पुष्टि की कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो का इलाज जारी है। घटनास्थल से 5 खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वीडियो फुटेज में कुल 8 संदिग्ध नजर आये हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश और सड़क पर रोष

घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उठाने से इनकार कर दिया। वे CM नीतीश कुमार और DIG को बुलाने की मांग पर अड़े थे। कई घंटे की समझाइश के बाद शवों को अस्पताल भेजा जा सका।

Firing In Buxar

राजनीतिक प्रतिक्रिया और इलाके में तनाव

  • डुमरांव विधायक अजित कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

  • लेकिन स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।

  • गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

35 साल बाद लौटा ’90 का खौफ’

ग्रामीणों का कहना है कि 1990 के बाद पहली बार राजपुर में इस तरह का नरसंहार हुआ है। उस दौर में भी शाम ढलते ही गांवों के दरवाजे बंद हो जाते थे, पुलिस खुद थाने से बाहर नहीं निकलती थी। आज फिर वही भयावह मंजर लौट आया है।

 

इसे भी पढ़ें : सीनियर अफसर समेत पत्नी-बेटियों की मौ’त

इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर, मुड़ी पर था इतना इनाम

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेमरा से संसद तक, संघर्ष की गाथा को मिला पद्म भूषण…

Shibu Soren Padma Bhushan : यह सिर्फ एक सम्मान...

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...