spot_img
spot_img
spot_img

पटाखों की फैक्ट्री बनी मौ’त का मैदान, चीखों से कांप उठा आसमान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के समारालाकोटा के पास काकीनाडा जिले के वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुये भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। देखते ही देखते हंसी-खुशी काम कर रहे मजदूरों की दुनिया राख में बदल गई और चीखों से पूरा गांव गूंज उठा। कम से कम 18 लोगों की जलकर मौत हो गई, वहीं, कई गंभीर रूप से घायल हैं। खबर है कि फैक्ट्री के अंदर महिलायें विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं। तभी अचानक ऐसा धमाका हुआ कि पूरा कारखाना ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। मलबे में अब भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है और बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटा है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि कई शव उड़कर पास के खेतों में जा गिरे। घंटों बाद भी रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें आती रहीं, जिससे पूरा इलाका दहशत में डूब गया। घने धुयें ने आसपास के कम से कम पांच गांवों को अपनी चपेट में ले लिया, हर तरफ बस धुआं, चीखें और अफरा-तफरी का मंजर। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने और घायलों को बेहतरीन इलाज देने के निर्देश दिये। CM के आदेश पर गृह मंत्री वांगलापुडी अनीता तुरंत घटनास्थल के लिये रवाना हो गईं, ताकि स्थिति की खुद निगरानी कर सकें। इस वक्त मुख्यमंत्री विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं, लेकिन हर पल राहत कार्य की रिपोर्ट ले रहे हैं। CM ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “काकीनाडा जिले के वेटलापालेम में हुये इस विस्फोट से गहरा सदमा लगा है। कई लोगों की मौत दुखद है। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जायेगी।” अब प्रशासन यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री के पास वैध लाइसेंस था या नहीं और क्या सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था। चौंकाने वाली बात ये भी है कि इसी गांव में पहले भी ऐसी ही घटना हो चुकी है।

इसे भी पढ़े :जीत के बाद क्या बोलीं रोशनी खलखो… जानें

इसे भी पढ़े :झारखंड पुलिस सख्त, टारगेट में हैं ये लोग…

इसे भी पढ़े :आज शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, ग्रहों की महापरेड!

इसे भी पढ़े :CM से मिले चैंपियन अधिराज, झारखंड का बढ़ाया मान… जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...