Kohramlive : आज यानी 28 फरवरी 2026 की शाम भारत एक दुर्लभ खगोलीय नजारे का गवाह बनेगा। सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह एक हल्के आर्क में नजर आयेंगे, एक ऐसा दृश्य, जो शौकिया स्टारगेजर्स से लेकर प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉमर्स तक, सबको रोमांचित करेगा।
कौन-कौन से ग्रह होंगे लाइन में?
इस खास अलाइनमेंट में ये छह ग्रह Mercury, Venus, Jupiter, Saturn, Uranus और Neptune शामिल होंगे। ग्रह सूर्यास्त के करीब 30–45 मिनट बाद, यानी लगभग शाम 6:15 बजे से रात 8:00 बजे (IST) के बीच बेहतर दिखेंगे। सटीक समय शहर के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है। भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और चेन्नई में यह नजारा देखा जा सकेगा। कम रोशनी और कम प्रदूषण वाले इलाकों, जैसे लद्दाख, ग्रामीण राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अनुभव और भी बेहतर होगा। चेन्नई के पास जवाधु हिल्स जैसी ऊंची जगहें शानदार व्यू दे सकती हैं।
कैसे देखें यह प्लैनेटरी परेड?
सूर्यास्त के बाद पश्चिम की ओर देखें, Venus सबसे चमकीला दिखेगा, उसके पास हल्का-सा Mercury, थोड़ा ऊपर Saturn, आसमान में ऊंचाई पर चमकता Jupiter, Uranus और Neptune को देखने के लिए दूरबीन या छोटा टेलिस्कोप बेहतर रहेगा। ध्यान रखें सूर्य पूरी तरह डूबने से पहले उसकी ओर सीधे न देखें, आंखों को नुकसान हो सकता है।
नासा का खास तोहफा
इस खगोलीय उत्सव को और खास बनाने के लिए NASA ने अपनी Chandra X-ray Observatory के जरिये जुपिटर, सैटर्न और यूरेनस के नये “सोनिफिकेशन” जारी किये हैं, यानि खगोलीय डेटा को ध्वनि में बदला गया है, ताकि लोग ग्रहों को “सुन” भी सकें।
इसे भी पढ़े :झारखंड में मौसम ने ली करवट, होली में कैसा रहेगा… जानें
इसे भी पढ़े :पाकिस्तान–अफगानिस्तान टकराव तेज…
इसे भी पढ़े :CM से मिले चैंपियन अधिराज, झारखंड का बढ़ाया मान… जानें कैसे
इसे भी पढ़े :सिलेंडर से लेकर UPI तक, कल से होंगे ये बड़े बदलाव… जानें






