spot_img
spot_img
spot_img

CM से मिले चैंपियन अधिराज, झारखंड का बढ़ाया मान… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज खेल प्रतिभा को सम्मान मिला। CM हेमंत सोरेन से राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-14) के स्वर्ण पदक विजेता अधिराज मित्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। युवा खिलाड़ी ने 7 से 16 नवंबर 2025 तक मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता के अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में कई राष्ट्रमंडल देशों के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अधिराज, जमशेदपुर के निवासी हैं और Loyola School Jamshedpur में कक्षा 8 के छात्र हैं।

इसे भी पढ़ें : “तीन करोड़ की ताकत”, बदलेगी किसानों की तकदीर…

इसे भी पढ़ें : सिलेंडर से लेकर UPI तक, कल से होंगे ये बड़े बदलाव… जानें

CM ने अधिराज को स्वर्ण पदक के लिए हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा और जज्बा दोनों काबिले-तारीफ हैं। राज्य के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवा शतरंज खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधिराज की मां रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा और कोच अभिषेक दास भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : सिलेंडर से लेकर UPI तक, कल से होंगे ये बड़े बदलाव… जानें

इसे भी पढ़ें : सात फेरे लेने के बाद रश्मिका-विजय ने PM मोदी को दिया रिसेप्शन का न्योता…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...