बोकारो : बोकारो के चास के चेकपोस्ट स्थित रामनगर कॉलोनी में दो दुकानें में गुरुवार को आग लग गई। आग में एक जेरॉक्स और प्रिंटर की दुकान में रखे सामान पूरी तरह जल गए। आग लगने की खबर मिलने पर स्थानीय लोगों ने बुझाने की पूरी कोशिश की। सूचना पाकर तंग गली तक काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंची और तब आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में प्रिंटर मशीन सहित जले अन्य सामान की कीमत लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…








