Adityapur: सरायकेला-खरसावां आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फोर्ज कंपनी परिसर में बुधवार की सुबह आग लग गई। कंपनी की ओर से तुरंत जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे तक राहत और बचाव कार्य चला। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। नुकसान के विषय में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। कंपनी प्रबंधन ने परिसर में मीडिया का प्रवेश रोक दिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कंपनी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 6 में स्थापित है। घटना के कारणों के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। दावा किया जा रहा है कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई, उस दौरान कंपनी परिसर के अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे के बाद कई मजदूर परिसर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
चार्जिंग यूनिट की पाइप लाइन में लीकेज से लगी आग
आग नियंत्रित होने के बाद कंपनी के GM एके चटर्जी ने बताया कि फोर्जिंग यूनिट के पाइपलाइन में लीकेज होने से यह घटना हुई। करीब 50 लीटर तेल में लगे आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों और कंपनी के सेफ्टी विभाग को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने दावा किया कि कंपनी में सेफ्टी नियमों का पूरा पालन किया जाता है।
Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली
Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्का-बक्का, जानें क्यों…
Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग










