Kohram live desk : Filmfare Awards 2021 के लिए कई हस्तियों को चुना गया। एक्टर्स को उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए फिल्मफेयर से सराहा गया। तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना, सनी लियोनी, नोरा फतेही, रितेश देशमुख और राजकुमार राव संग कई सेलेब्स शामिल हुए थे। पिता के अवॉर्ड्स को रिसीव करने के लिए बाबिल खान भी सेरेमनी में पहुंचे। 66वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन शनिवार शाम मुंबई में किया गया। इस सेरेमनी में साल 2020 में रिलीज हुईं फिल्मों को सम्मानित किया गया। सेरेमनी में दिवंगत एक्टर इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए सर्वश्रेष्ट अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। साथ ही लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।


Read More :दिशा पाटनी का सिजलिंग अवतार, देखें…
कौन-सा अवॉर्ड किसे मिला हम आपको बताएंगे विजेताओं की पूरी लिस्ट:
- बेस्ट फिल्म – थप्पड़
- बेस्ट डायरेक्टर – ओम राउत (तानाजी: द अनसंग वॉरियर)
- बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) – Eeb Allay Ooo!
- बेस्ट एक्टर मेल – इरफान खान (आंग्रेजी मीडियम)
- बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) – अमिताभ बच्चन (गुलाबो सीताबो)
- बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल) – तापसी पन्नू – (थप्पड़)
- बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) – Tillotama Shome – (सर)
किसने अपने नाम किया कौन-सा अवॉर्ड
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) – सैफ अली खान (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फीमेल – फारूख जफर – गुलाबो सीताबो
- बेस्ट कहानी – अनुभव सुशीला सिन्हा और मृणमयी लगू वेकुल- (थप्पड़)
- बेस्ट डेब्यू फीमेल- अलाया एफ (जवानी जानेमन)
- बेस्टस्क्रीनप्ले – रोहना गेरा (सर)
- बेस्ट एडिटिंग- जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सीताबो)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- राजेश कृष्णन (लूटकेस)
Read More : Blast @Giridih : घर में फटा सिलिंडर, 4 लोगों की मौत, इधर-उधर बिखरे पड़े हैं बॉडी पार्ट्स
स्पेशल अवॉर्ड्स
- लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – इरफान खान
- आरडी बर्मन अवॉर्ड – गुलजार
म्यूजिक और राइटिंग अवॉर्ड्स
- बेस्ट म्यूजिक – प्रीतम- लूडो
- बेस्ट लिरिक्स – गुलजार (छपाक)
- बेस्ट कोरियोग्राफी – फराह खान (दिल बेचारा)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – वीरा कपूर ईई (गुलाबो सिताबो)
- बेस्ट साउंड डिजाइन – कामोद खाराड़े (थप्पड़)
- बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन – मानसी ध्रुव मेहता (फिल्म गुलाबो सिताबो)
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर – मंगेश उर्मिला धाकड़े (फिल्म थप्पड़)
- बेस्ट फिल्म (फिक्शन) – अर्जुन
- बेस्ट फिल्म (नॉन फिक्शन) – बैकयार्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी
- बेस्ट एक्ट्रेस (पीपुल चॉइस) – देवी
- बेस्ट एक्ट्रेस (पीपुल चॉइस फॉर शॉर्ट फिल्म) – पूर्ति सावरडेकर
- बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म) – Arnav Abdagire
- बेस्ट सिनेमेटोग्रॉफी – अविक मुखोपाध्याय (गुलाबो सिताबो)
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – राघव चैतन्य – इक टुकड़ा धूप सॉन्ग (थप्पड़)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- असीस कौर – मलंग सॉन्ग (मलंग)
- बेस्ट एक्शन – रमजान बुलुट, आरपी यादव (तानाजीः द अनसंग वॉरियर)
Read More : Sex Racket @Ranchi : एक युवती समेत तीन लोग धराए














