kohram live desk : जाने-माने फिल्म एडिटर अजय शर्मा का निधन कोरोना से 4 मई को हो गया। श्रिया पिलगांवकर ने ट्वीट किया है – ‘टूट गई हूं। हमने आज अजय शर्मा को खो दिया।वो सिर्फ एक बेहतरीन एडिटर ही नहीं बल्कि इंसानियत का हीरा भी थे। सही नहीं हुआ’। फिल्म एडिटर टी सुरेश ने लिखा- ‘जिंदगी बहुत गलत करती है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अजय शर्मा, एक उम्दा प्रतिभा बहुत जल्दी चला गया। उनके परिवार और दोस्तों को इस मुश्किल समय में मेरी संदेवनाएं’।
Read More :#Koderma में 250 बेड का डेडीकेटेड #CovidCenter शुरू, CM #HemantSoren ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
रश्मि राकेट फिल्म के एडिटर
तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट के एडिटर अजय शर्मा का कोरोना से संक्रमित थे। अजय कोरोना वायरस से संक्रमित थे।उनका निधन फिल्म जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन की खबर आने के बाद श्रिया पिलगांवकर समेत बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अजय शर्मा को श्रद्धांजलि दी है।
Read More :राज्य के सभी पत्रकारों को लगेगा कोरोना का टीका, सीएम हेमंत ने दिये निर्देश
ऑक्सीजन बेड की मांगी गई थी मदद
अजय के निधन से 10 दिन पहले फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट कर ऑक्सीजन बेड के लिए मदद मांगी थी। उनके ट्वीट के मुताबिक कोरोना संक्रमित अजय शर्मा का ऑक्सीजन लेवल उस वक्त 83 तक पहुंच गया था। अजय के कोरोना से मौत की पुष्टि उनके एक करीबी दोस्त ने की है।
Read More :BREAKING: NSG के ग्रुप कमांडर बीके झा को भी नहीं मिला अस्पताल में बेड, रास्ते में तोड़ा दम
इन प्रोजेक्ट्स में बेहतर योगदान
अजय शर्मा ने रश्मि रॉकेट से पहले जग्गा जासूस, कारवां, लूडो, इंदू की जवानी, हाईजैक, प्यार का पंचनामा 2, क्रूक, तुम मिले और वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स जैसे प्रोजेक्ट्स में एडिटिंग का काम किया है। इसके अलावा फिल्म बर्फी, ये जवानी है दिवानी, अग्निपथ, काई पो चे, लाइफ इन ए मेट्रो, गोरी तेरे प्यार में, आई हेट लव स्टोरीज और द डर्टी पिक्चर में बतौर असिस्टेंड एडिटर अपना योगदान दिया है। अजय ने शॉर्ट फिल्म जॉली 1995 का भी निर्देशन किया है।












