spot_img
spot_img
spot_img

BREAKING: NSG के ग्रुप कमांडर बीके झा को भी नहीं मिला अस्‍पताल में बेड, रास्‍ते में तोड़ा दम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में बुधवार को कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से एक वरिष्ठ कमांडर की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि ग्रुप कमांडर (समन्वय) बीके झा को कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत उस दौरान काफी सामान्य थी, लेकिन 4 मई की शाम 6:00 बजे अचानक बीरेंद्र कुमार झा की तबीयत बिगड़ी, जिसमें उनका ऑक्सीजन लेवल एकदम नीचे जाने लगा।

Read More :#Koderma में 250 बेड का डेडीकेटेड #CovidCenter शुरू, CM #HemantSoren ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

पांच घंटे के देरी हुई बेड मिलने में 

बीरेंद्र कुमार झा को इसके बाद नोएडा के रेफरल हॉस्पिटल में आईसीयू बेड खाली ना होने के चलते दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई, जिसके तुरंत बाद दिल्ली में अस्पताल ढूंढने का सिलसिला शुरू हुआ।  सूत्रों ने जानकारी दी है कि NSG के ग्रुप कमांडर को अस्पताल में आईसीयू बेड मिलने में करीब 5 घंटे से ज्यादा का समय गुजर गया, इस दौरान बीरेंद्र कुमार झा की तबीयत और क्रिटिकल होती गई।



रास्ते में तोड़ा दम 

बताया गया है कि शुरुआती दौर में करीब रात 11:00 बजे मैक्स सुखदेव बिहार में उनको ले जाया गया, वहां भी  बेड ना होने की वजह से NSG के ग्रुप कमांडर को एस्कॉर्ट फॉर्टिस दिल्ली में भर्ती कराने के लिए ले जाया गया, लेकिन उनकी स्थिति इतनी ज्यादा क्रिटिकल थी कि वहां पहुंचते-पहुंचते उनकी डेथ हो गई।  बता दें कि दिल्ली में जिस तरीके के हालात बने हुए हैं, उसमें लोगों को बेड मिलना काफी मुश्किल हो रहा है. NSG के ग्रुप कमांडर के लिए आईसीयू बेड ढूंढा जा रहा था, जिसमें समय लगने की वजह से ब्लैक कैट कमांडो के इस ग्रुप कमांडर की डेथ हो गई।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...