‘एनिमल’ का जलवा बरकरार, रिकॉर्डतोड़ कमाई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : इस माह की 1 तारीख को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े बजट की फिल्में ‘सैम बहादुर’ और ‘एनिमल’ रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के शोज हर जगह हाउसफुल हो रहे हैं। सात दिनों में ‘एनिमल’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकारों की दमदार स्टारकास्ट हर जगह खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकेंड पर इस फिल्म ने 137 करोड़ की कमाई की। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई एनिमल ने महज सात दिनों में ही शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस फिल्म का सात दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने अब तक 338.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने ”पठान” और ”जवान” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान ने सात दिनों में 318 करोड़ की कमाई की थी। जबकि पठान ने 327 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। अनुमान है कि ये फिल्म आने वाले वीकेंड में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में CM, गोड्डा DSWO सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : दौलत के धनी हैं धीरज साहू, नोट लाने बुलाना पड़ा ट्रक… जानें

इसे भी पढ़ें : आंदोलनकारी, बुजुर्ग, महिला, स्टूडेंट्स करेंगे बस में निशुल्क सफर : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)

spot_img

Related articles:

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,