spot_img

दौलत के धनी हैं धीरज साहू, नोट लाने बुलाना पड़ा ट्रक… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नोटों से भरी आलमारियों की तस्वीरें वायरल होने और PM नरेंद्र मोदी के पोस्ट के बाद कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू की कमाई के जरिया पर ताका-झांकी शुरू हो गई है। यह ताका-झांकी IT की टीम कर रही है। वहीं दिल्ली से IT के कई आला अधिकारी ओडिशा पहुंच गये हैं। ED भी आदेश के इंतजार में है। जब्त नोटों को एक ट्रक से लाने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी रहेगा। खबर है कि नोट गिनते-गिनते दो मशीन तक खराब हो गई। बाद में शक्तिशाली मशीन मंगाई गई। इस बीच PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा। PM ने अपने पोस्ट में लिखा ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं की ईमानदारी के भाषणों को सुनें। जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’

विरासत में मिली राजनीति, 34.83 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी

BA पास धीरज साहू को राजनीति विरासत में मिली। उनका परिवार आजादी के बाद से ही कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। उनके भाई शिव प्रसाद साहू लोकसभा के सांसद रह चुके हैं। 1977 में राजनीति में आने वाले धीरज साहू जुलाई 2010 में पहली बार कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। साल 2018 में धीरज एक बार फिर झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बनाये गये। साल 2018 में राज्यसभा के लिये चुने जाने से पहले दाखिल चुनावी हलफनामें में धीरज साहू ने अपनी संपत्ति 34.83 करोड़ रुपये दिखाई। वहीं, धीरज साहू ने कुल 20.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति होने का दावा किया था। उस वक्त शपथ पत्र में कांग्रेस नेता ने अपने पास कुल 27 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी घोषित की थी। इसमें खुद के पास 15 लाख रुपये, पत्नी के पास 1.25 लाख रुपये और दो आश्रितों के पास 10 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बताई गई थी। धीरज ने खुद, पत्नी और आश्रितों के रांची, लोहरदगा, गुमला, संबलपुर, बोलनगीर और दिल्ली में कुल 22 बैंक खाते बताये थे। इन बैंक खातों में कुल 8.59 करोड़ रुपये जमा की जानकारी दी गई थी। मीडिया समूह के बड़े घराने ”अमर उजाला” ने अपनी खबर में खुलासा किया है कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने अपने हलफनामें में 31.16 लाख रुपये के कंपनियों और निधियों में शेयर बताये थे। इसी तरह धीरज ने 8 लाख रुपये की जमा बीमा का जिक्र किया था। उस वक्त कांग्रेस सांसद के पास 75.46 लाख रुपये की राशि किसी व्यक्ति और निकाय को दिये ऋण और एडवांस के रूप में थी।

BMW, फॉर्च्यूनर और रेंज रोवर जैसी महंगी कारें

धीरज साहू के हलफनामे के हवाले से आई खबरें के अनुसार, उनके नाम पर 1.51 करोड़ रुपये कीमत के कुल चार कारें हैं। इनमें 87 लाख रुपये की सबसे महंगी कार BMW, KV42, 32 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर, 24 लाख रुपये की रेंज रोवर और 8.5 लाख रुपये की सबसे सस्ती पजेरो कार है।

1.51 करोड़ रुपये के गहने और सोने के सिक्के

कांग्रेस सांसद धीरज साहू ने अपने शपथ पत्र में कुल 1.51 करोड़ रुपये के गहनों का जिक्र किया था। इनमें 8 लाख रुपये की 20 किलोग्राम के चांदी के गहने और 26 लाख रुपये की हीरे के आभूषण खुद के नाम पर बताये थे। वहीं, पत्नी के नाम पर  94.55 लाख रुपये के 3100 ग्राम सोने के जेवर और 7 लाख रुपये की हीरे के आभूषण का जिक्र किया गया था। वहीं, एक आश्रित के नाम पर 10 लाख रुपये की 25 किलोग्राम की चांदी और 5.4 लाख रुपये की सोने के सिक्के की जानकारी दी गई थी। वहीं, हलफनामे में 7.38 करोड़ रुपये दावे और ब्याज के रूप में बताये थे। इस तरह से धीरज साहू ने कुल 20.41 करोड़ रुपये की चल संपत्ति होने का दावा किया था।

तीन राज्यों में हैं घर 

सांसद धीरज साहू ने कुल 14.85 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति होने का दावा किया था। सांसद ने अपने हलफनामे में 5 जगह खेती की जमीन और 1 जगह गैर खेतिहर जमीन होने का जिक्र किया था। वहीं, कांग्रेस नेता ने खुद और पत्नी के नाम पर रांची, लोहारदगा, कोलकाता और दिल्ली में चार रिहायशी घरों और फ्लैटों की जानकारी दी थी। वहीं, अन्य आश्रित के नाम पर 2.83 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का दावा किया था। अपने हलफनामे में कांग्रेस नेता ने 2.36 करोड़ रुपये की देनदारियों की जानकारी दी थी। धीरज साहू ने खुद की कमाई का जरिया व्यवसाय को बताया, जबकि पत्नी गृहिणी हैं।

इसे भी पढ़ें : दौलतमंद धीरज साहू पर PM का पोस्ट

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

spot_img

Related articles:

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास

Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…

Chatra के हंटरगंज-गेरुआ सड़क पर झीकटिया जंगल के पास शनिवार को स्कूल वैन पलटने से 8 बच्चे घायल हो गये।

Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…

Delhi स्थित न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट