Ranchi : CM हेमंत सोरेन के आदेश के बाद गोड्डा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी(DSWO) अनिशा कुजूर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। उन पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लाभुक बालिकाओं को ससमय योजना का लाभ नहीं पहुंचाने और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं पूर्व से दिये गये सरकारी निदेशों की अवहेलना एवं उदासीनता बरतने का इल्जाम है।
ऐसे मिली मुख्यमंत्री को जानकारी
CM हेमंत सोरेन गोड्डा के पथरगामा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान बच्चों से और विभिन्न पंचायत में लगे शिविर में आए लाभुकों से बात कर रहे थे। इस क्रम में CM को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में कुछ लाभुक बालिकाओं द्वारा यह शिकायत की गई है कि उन्हें उक्त योजना का लाभ उन्हें प्राप्त नहीं हो रहा है। CM ने इसे काफी गंभीरता से लिया और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। CM ने कहा बेटियों को मिलने वाले अधिकार से कोई समझौता नहीं हो।
यहां याद दिला दें कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अन्तर्गत राज्य के योग्य किशोरियों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन, स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इसे भी पढ़ें :बीच शहर मिली डे*ड बॉडी, सनसनी
इसे भी पढ़ें :फेमस धर्मेंद्र के घर के बाहर उमड़ी भीड़… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के अजय हेंब्रम ने लंदन में गाड़ा झंडा… जानें
इसे भी पढ़ें :अपडेट हुये पेट्रोल-डीज़ल के दाम, जानें रांची का रेट…
इसे भी पढ़ें :गजब का ठंड एहसास करा गया ‘मिचौंग’, आज मौसम ऐसा…
इसे भी पढ़ें :बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :अर्जुन मुंडा बने केंद्रीय कृषि मंत्री, तोमर और रेणुका CM की रेस में?
इसे भी पढ़ें :Google तैयार कर रहा नया AI टूल, लंदफंद स्पैम ई-मेल की होगी छुट्टी…
इसे भी पढ़ें :एक इंस्पेक्टर और 17 दारोगा इधर से उधर…
इसे भी पढ़ें :स्मार्ट सिटी में रांची बेजोड़, रैंकिग में मिला दूसरा स्थान…














