- 19 जनवरी से खोली जाएगी करेक्शन विंडो
कोहराम लाइव डेस्क : फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन (JEE Main 2021) परीक्षा का फॉर्म भरने का लास्ट डेट 16 फरवरी है। परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज परीक्षा कराने के लिए एप्लिकेशन विंडो को बंद कर देगी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल https://jeemain.nta.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए जेईई मुख्य आवेदन करेक्शन विंडो 19 से 21 जनवरी के बीच खोल दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का काफिला रोकने की कोशिश, …और हो गई नोक-झोंक
अतिरिक्त सावधानी बरतें स्टूडेंट्स
स्टूडेंट्स को आवेदन फॉर्म भरने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। यह देखना चाहिए कि जेईई आवेदन पत्र 2021 सही तरीके से भरा गया है, क्योंकि अगर एप्लीकेशन फॉर्म में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जेईई मेन परीक्षा 2021 का आयोजन चार सत्रों में होगा। इसके तहत मार्च, अप्रैल और मई में परीक्षा होगी।
इसे भी पढ़ें : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत की सूचना, एक महिला को लगी गोली
इस प्रकार भरें आवेदन फॉर्म
पहला स्टेप : जेईई मेन परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल पते सहित व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके जेईई मेन 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
दूसरा स्टेप : इसके बाद जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवारों को जेईई मेन लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और फॉर्म के सभी आवश्यक विवरणों को भरना होगा।
तीसरा स्टेप : स्टूडेंट्स सभी डिटेल्स भरने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तस्वीरों और हस्ताक्षर की स्कैन की गई इमेज को आवश्यक निर्देशों के अनुसार अपलोड करना होगा।
चौथा स्टेप : JEE Main परीक्षा के लिए पूरी डिटेल्स जमा करने के बाद उम्मीदवारों को JEE Main 2021 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जेईई मेन 2021 के आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
पांचवां स्टेप : इसके बाद आपका जेईई परीक्षा फॉर्म भर जाएगा। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल की इस महिला को लगा कोरोना का पहला टीका






