spot_img
spot_img

Fighter Plane हाईवे को टक से छूकर फिर उड़ गई, गजब की है पूरी तैयारी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : हाईवे पर वायुसेना के लड़ाकू (Fighter Plane) और परिवहन जहाजों को उतारने का आज ट्रायल कामयाब रहा। तेजस और सुखोई जैसे LCA लड़ाकू विमानों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। लड़ाकू विमान हाईवे को छुआ और फिर उड़ गये। ट्रायल अभ्यास के दौरान 45 मिनट के अंतराल में चार विमान हाईवे को छूकर गुजरे। यह हवाई पट्टी आंध्र प्रदेश के बापटला में हाईवे-16 पर पिचिकालगुडिपाडु में बनाया गया है। लगभग 86 करोड़ रुपये की लागत से इस हवाई पट्टी का निर्माण जर्मन तकनीक का इस्तेमाल करके किया गया है। यह दक्षिण भारत में पहला इमरजेंसी लैंडिंग रनवे है। इससे पहले उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग रनवे बनाया जा चुका है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 19 हवाई पट्टियों को विकसित करने का फैसला लिया था। रोचक इस पल को देखने के लिये भीड़ जुट गई थी। वहीं सुरक्षा को लेकर बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। अलग-अलग प्वाइंट से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। वायुसेना के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि एक परिवहन विमान AN-32, दो सुखोई लड़ाकू विमान और कई तेजस हल्के लड़ाकू विमानों (Fighter Plane) ने परीक्षण में हिस्सा लिया। अधिकारियों ने कहा कि आपात स्थिति में लड़ाकू विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एनएच-16 पर 4.1 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी आपात लैंडिंग सुविधा बनाई गई है। यह सुविधा युद्ध और अन्य आपात स्थितियों के समय उपयोगी होगी, क्योंकि हाईवे पर रनवे की तरह पट्टी को आधे घंटे में तैयार किया जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में भड़के लोग, दुखी बहन ने खुद को ज*लाने का किया प्रयास

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...