England: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मैनचेस्टर में खेले जाने वाला टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच रद्द कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने दी है। टीम इंडिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर मैच को रद्द किया गया। पहले तय हुआ कि इस मैच को एक दिन के लिए टाला जाएगा, लेकिन अब पूरे टेस्ट मैच को ही रद्द दिया गया है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान जारी कर कहा है कि भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने को तैयार नहीं है। जिसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया गया। मैच रद्द होने के बाद सस्पेंस बरकरार है कि टीम इंडिया 2-1 से सीरीज जीत ली या फिर कुछ और। इसको लेकर अभी बीसीसीआई और ईसीबी के बयान का इंतजार है। दोनों बोर्ड तय करेंगे कि रद्द हुआ टेस्ट मैच खेला जाएगा या नहीं। अगर खेला जाता है तो कब।
भारतीय टीम के मैदान पर उतरने से मना करने के बाद ईसीबी कह सकता है कि भारतीय टीम के कारण इस मैच को रद्द किया गया, तो ऐसे में इंग्लैंड को विजेता घोषित किया जाए। ऐसे में ये सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। हालांकि टीम इंडिया किसी भी हालत में ऐसा नहीं चाहेगी। उसके पास 14 साल बाद इंग्लैंड में सीरीज जीतने का मौका है। बीसीसीआई की कोशिश होगी कि इस मुकाबले को अगले साल कराया जाए।
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : करंट लगने से मरा, जन आक्रोश उबाल पर, रोड जाम…वीडियो
Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…
Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट
Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे
Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो
Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता
Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…












