हजारीबाग में जमकर बवाल, 100 लोगों पर FIR

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हजारीबाग : रविवार को हजारीबाग के बरही में नाबालिग रुपेश कुमार पांडेय की मौत के बाद सोमवार को जनाक्रोश उबाल पर था। आक्रोशित लोग ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतर आये। सैंकड़ों की भीड़ ने GT रोड को जाम कर दिया। इलाके की दुकानें बंद रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी आदित्य कुमार आनंद, पुलिस कप्‍तान मनोज रतन चोथे सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों के साथ करीब दो घंटे तक वार्ता कर समझाया-बुझाया, जिसके बाद लोग माने और जाम हटाया। प्रशासन ने पीड़‍ित परिवार को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है। प्रशासन के अनुरोध के बाद पीड़ित परिवार ने सोमवार को दुलमहा नदी घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक रुपेश कुमार पांडेय के चाचा अनिल कुमार पांडेय ने बरही थाने में 27 नामजद समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़‍ित परिवार ने नये कानून के तहत दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि उनका भतीजा रूपेश कुमार पांडेय उदय मोबाइल शॉप में काम करता था। शाम साढ़े पांच बजे रुपेश को उसके दो दोस्तों ने मूर्ति विसर्जन के लिए उसे बुलाया था। पांच मिनट में लौटने की बात कहकर रूपेश दुकान से निकला। दुलमहा देवी मंडप के पास पहले से घात लगाये लोगों ने मारपीट कर उसे जख्‍मी कर दिया। जैसे ही जानकारी मिली। उसे लेकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही पहुंचे। जहां डॉक्‍टरों ने रूपेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। लोगों का गुस्‍सा उबाल पर था। उबले लोगों ने दूसरे पक्ष के कई घर व दुकानों में आग लगा दी थी। इसमें एक घर, दो दुकानें तथा 7 वाहन जल गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये प्रशासन ने एहतियातन जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया।

इसे भी पढ़ें : जैप जवान को उठाने पहुंचे खलासी के उड़े होश, जो देखा…

इसे भी पढ़ें : LIC के इस प्लान से 1 रुपये में मिल रहा है एक करोड़ का फायदा, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, केंद्र ने SC को बताया

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन का भी होगा ‘आधार’ नंबर

इसे भी पढ़ें : कहीं आपका भी e-Shram Card तो नहीं हो गया रिजेक्‍ट, ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें : माओवादियों द्वारा लगाये गये IED Blast में पत्रकार की मौत

इसे भी पढ़ें : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्‍यों

इसे भी पढ़ें : “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरकार का हर विधायक होगा मुख्‍यमंत्री, ऐसे करेंगे काम : चन्नी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...